फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: मिलिंद सोमन के कंधे पर बैठीं अंकिता ने किया पोज, बोलीं- हम हैं नए विक्रम बेताल

Sun, 05 Sep 2021 04:04 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं डरते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हैं। फैन्स को ये जोड़ी बेहद पसंद आती है। इसलिए उनकी तस्वीर का ट्रेंड होना लाजिमी है। ये दोनों ही फैन्स को कपल गोल्स देते आ रहे हैं। अंकिता कोंवर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति मिलिंद भी हैं। ये तस्वीर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। जहां कुछ लोगों को ये तस्वीर पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस तस्वीर में अंकिता और मिलिंद पूल में एन्जॉय कर रहे हैं। अंकिता को मिलिंद ने अपने कंधे पर बैठाया हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- #somdeva 'मिलिए नए विक्रम बेताल की जोड़ी से'। इस तस्वीर में अंकिता और मिलंद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों ने पूल में तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले भी अंकिता टू-पीस पहने पूल में नजर आई थीं।

विज्ञापन

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram
वहीं मिलिंद सोमन ने अपने जन्मदिन पर एक न्यूड फोटो शेयर की थी। जिसमें वह बीच पर भागते हुए नजर आए थे। इनके खिलाफ केस तक दर्ज हो गया था। मिलिंद ने इस विवाद पर लाख सफाई दी लेकिन उनका ट्रोल होने का सिलसिला थम नहीं रहा था।

बता दें, मिलिंद सोमन ने अंकिता कोंवर संग साल 2018 में शादी की थी। मिलिंद सोमन ने अंकिता से दूसरी शादी की है। इनसे पहले उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की थी। इनकी शादी 2006 में हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों का 2009 में तलाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें