मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अभिनेता अरबाज खान की जिंदगी में मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए। अरबाज ने इस दौरान अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। मालदीव में अरबाज और जॉर्जिया एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
जल्द फिल्म में नजर आएंगी जॉर्जिया
जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही 'वेलकम टू बजरंजपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले वह वेब सीरीज 'कैरोलिन एंड कामाक्षी' में एक्टिंग कर चुकीं हैं। वही अरबाज अरबाज गर्व-द प्राइड ऑफ़ ऑनर, दबंग, दबंग 2, हलचल ,प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।