फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका ली गई वापस

Wed, 21 Dec 2022 10:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल अक्तूबर में यह मामला सामने आया था। इस केस में आर्यन खान समेत कई लोगों  को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल, आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर इसे चुनौती दी गई थी, लेकिन अब इस पीआईएल को वापस ले लिया गया है। कानून की पढ़ाई करने वाले एक छात्र प्रीतम देसाई ने एक जनहित याचिका दायर कर आर्यन को क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती दी थी। 
विज्ञापन

Charles Sobhraj: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद जेल से होगा रिहा, जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म
 

हालांकि बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय गंगपुरवाला की अध्यक्षता वाली बेंच के आदेश के बाद इसे वापस ले लिया गया। सुनवाई के दौरान आर्यन खान की तरफ से एडवोकेट सुबोध पाठक ने दलील पेश की। वहीं, कोर्ट ने याचिकाकर्ता से याचिका का लोकस और पब्लिक इंटरेस्ट पूछा। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि लोकप्रियता पाने के लिए यह याचिका दायर की गई है। कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी के बाद दायर की गई याचिका को वापस ले लिया गया। 
Avatar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को इतना रहा कलेक्शन

बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में यह मामला सामने आया था। इस केस में आर्यन खान समेत कई लोगों  को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आर्यन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को जमानत मिल गई थी। हालांकि बाद में आर्यन के खिलाफ कोई भी सबूत न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
Vikram Gokhale Prayer Meet: विक्रम गोखले को याद कर बोलीं शबाना आजमी, साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की  बात करें तो आर्यन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जो एक स्क्रिप्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन जल्द ही बतौर लेखक-निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।
Filmy Wrap: कंगना को नहीं मिली संसद में शूट की इजाजत और RRR ने टॉम क्रूज को पछाड़ा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें