इस साल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से एक भगवान राम से जुड़े राम सेतु पर आधारित फिल्म थी। 'रामसेतु' नामक इस फिल्म की कहानी रामायण के दौरान बने राम सेतु के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आप लोग सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब आप इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां ओटीटी पर रिलीज हो रही है...