फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने इवेंट में साड़ी जुनून पर की बात, बोलीं- बर्थडे पार्टी में भी...

Sun, 15 Oct 2023 03:42 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सितंबर माह में आप सांसद राघव चड्ढा से शादी की, जिसे लेकर वो हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस शादी के बाद फैशन इवेंट में एक ब्रांड के लिए रैंप वॉक करती नजर आईं। इवेंट में अभिनेत्री केप साड़ी के साथ सिंदूर और गुलाबी चूड़ा फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस इवेंट में परिणीति चोपड़ा ने साड़ी पहने के जुनून के बारे में भी बात की, जिसको लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन


अब मुझे ज्यादा सजने संवरने की जरूरत
अभिनेत्री से इवेंट में साड़ी पहने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अब मुझे पहले से ज्यादा सजने संवरने की जरूरत है इसलिए वह अपने जन्मदिन की पार्टी में भी साड़ी पहनेंगी। परिणीति ने कहा, 'इस साल मैं त्योहारों के लिए तैयार होने में ज्यादा समय बिताऊंगी। उन्होंने आगे कहा कि भले ही आप मुझे बर्थडे में बुलाएं, मैं इसी तरह तैयार होकर आऊंगी।'
 

यह भी पढ़ें: दुखद: नहीं रहे मशहूर आर्ट डायरेक्टर मिलन, सुपरस्टारर अजित कुमार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

नवविवाहित अवतार ने खींचा सबका ध्यान
परिणीति चोपड़ा के रैंप वॉक लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने चमकदार आइवरी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेयर्ड नेकपीस के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंदूर और चूड़ा पहन पूरा किया हुआ था। इस इवेंट में जिसने सबका ध्यान खींचा वह उनका नवविवाहित अंदाज था।
विज्ञापन


परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं।  निर्देशक टीनू सुरेश देसाई की फिल्म में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, रवि किशन समेत कई स्टार नजर आए। इसकी शूटिंग खत्म करने के बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं, अब वह अपनी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की शूटिंग में व्यस्त है, जो साल 2024 में रिलीज होगी।
 

यह भी पढ़ें: Richa Chadha: कुछ फिल्में करने का ऋचा चड्ढा को आज तक है अफसोस, बोलीं- मैं खुद हैरान होती हूं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें