अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस परेश रावल ने पहली बार अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने स्वरूप संपत को शादी के लिए प्रपोज किया था?
अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस परेश रावल ने पहली बार अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने स्वरूप संपत को शादी के लिए प्रपोज किया था? उन्होंने कहा, मैंने अपने दोस्त से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा और ठीक 12 साल बाद मैंने उसी लड़की से शादी कर ली जिसके बारे में कहा था कि इससे विवाह करूंगा। परेश ने बताया कि जब उन्होंने स्वरूप को प्रपोज किया, तो क्या कहा था? गौरतलब है कि परेश रावल और स्वरूप संपत ने 1987 में शादी की थी। पूर्व अभिनेत्री स्वरूप संपत ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। परेश और स्वरूप के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं। अपने नये साक्षात्कार में परेश रावल ने कहा, मैंने सोच लिया था कि यह लड़की मेरी वाइफ बनेगी। उस वक्त मेरे दोस्त महेंद्र जोशी मेरे साथ थे।
विज्ञापन
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मुझसे कहा, तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है उस बॉस की बेटी है वह। इस पर मैंने अपने दोस्त से बोला, किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करुंगा।
विज्ञापन
3 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने बताया कि उन्होंने इसके दो-तीन महीने के बाद स्वरूप से कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझसे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं..क्योंकि मरते दम तक कोई किसको नहीं जान सकता है।
4 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि इस बात के कहने के 12 साल बाद हमने शादी कर ली। गौरतलब है कि परेश रावल अभिषेक जैन की फिल्म हम दो हमारे दो में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और कृति सेनन एवं रत्ना पाठक शाह भी हैं।
गौरतलब है कि स्वरूप भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। स्वरूप ने कॉमेडी टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'करिश्मा' में भी काम किया था। इसमें वह कमल हासन और रीना रॉय के साथ नजर आई थीं। स्वरूप ने फिल्म में बिकिनी सीन्स भी दिए थे। इसके अलावा स्वरूप ने 'नरम गरम' (1981), 'हिम्मतवाला' (1983) 'साथिया' (2002), सप्तपदी (2013) और 'की एंड का' (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है।