पंजाबी पाकिस्तानी सॉन्ग पसूरी बेहद फेमस है। यह गाना लगभग सभी लोगों ने सुना है और यह यूट्यूब पर रिलीज होते ही काफी हिट हो गया था। यह गाना पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने हाल ही में ऑस्कर की प्री पार्टी में गाया है। उन्होंने इस गाने से समा बांध दिया है। इस गाने के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग ये समा भी गाया था। अली सेठी के गाए हुए इन गानों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को उनकी आवाज में दोनों ही गाने बहुत पसंद आ रहे हैं।
लता मंगेशकर के गाने से अली ने बांधा समा
अली ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्कर की प्री पार्टी में गाए इन गानों का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने लता मंगेशकर के गाए हुए गाने ये समा, समां है ये प्यार का गाया है। यह गाना फिल्म जब जब फूल खिले का है, जो कि साल 1965 में आई थी। फिल्म में शशि कपूर और नंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और कल्याणजी आनंदजी ने म्यूजिक दिया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस पल्लवी शारदा डांस करते हुए नजर आ रही हैं, जिसको लेकर अली ने कैप्शन में लिखा था- ‘आपकी तो क्या ही बात है’।
जमकर हूटिंग करते नजर आए लोग
अली सेठी का फेमस सॉन्ग पसूरी भारत पाकिस्तान के आलावा दुनिया भर में लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने को जब उन्होंने ऑस्कर पार्टी में गाया तो वहां पर मौजूद सभी लोग हूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। यूट्यूब पर आज भी लोग इस गाने को सुनते हुए नजर आते हैं।
Sharmila Tagore: 'द कपिल शर्मा शो' में शर्मिला टैगोर ने दिए कपिल के सवालों के शानदार जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग