फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: जब कटरीना की डिनर पार्टी में अनुष्का ने बताया सोने का वक्त, किस्सा जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 11 Mar 2023 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनुष्का शर्मा ने अपने सोने की रूटीन का खुलासा किया, जिसे जानकर कटरीना कैफ खिल-खिलाकर हंसने से खुद को नहीं रोक पाईं।

 
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद भी सिंपल जीवन जीना पसंद करती हैं। वहीं, अनुष्का बॉलीवुड के लविंग कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पड़ोसी भी हैं। अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ और पड़ोसियों को लेकर कई बातें साझा की हैं। इनमें से एक मजेदार किस्सा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन


अनुष्का शर्मा ने एक लीडिंग टेबलॉयड को दिए इंटरव्यू में साफ किया है कि वह सामाजिक रूप से थोड़ी अजीब हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पार्टियों में जाने में मजा नहीं आता। अनुष्का ने साफ किया कि वह कुछ दोस्तों को अपने घर डिनर पर बुलाने और घर का बना खाना खाने में दिलचस्पी रखती हैं। इसी बीच अनुष्का ने उस वाक्ये का जिक्र किया है जब उन्हें कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने डिनर पर बुलाया था। 

यह भी पढ़ें : अनुष्का से मिलने के बाद कैसे बदली विराट की जिंदगी? यह था कोहली का 'लाइफ-चेंजिंग' मोमेंट, जानें
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की। इसके बाद जोड़ा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का पड़ोसी बना। इसी दौरान कैट और विक्की ने अनुष्का-विराट को अपने घर डिनर पर बुलाया। हालांकि, इस डिनर के दौरान जो वाक्या हुआ वह गुदगुदाने वाला है। अनुष्का ने इंटरव्यू में साफ किया है कि डिनर के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर कटरीना कैफ ने खूब चुटकी ली। 
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा ने बताया,'कटरीना और विक्की ने हमें अपने घर बुलाया, लेकिन हम रात का खाना 6 बजे खाते हैं और 9:30 बजे सोते हैं। तो मैंने कैटरीना से कहा, तुम्हारे लिए हम 7-7:30 बजे खा लेंगे लेकिन हमें जल्द ही जाना होगा।' इसपर कैटरीना कैफ ने चुटकी लेते हुए कहा,'तो ठीक है जब तुम डिनर करोगे उस वक्त मैं और विक्की शाम का नाश्ता कर लेंगे।' बता दें कि कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने 'जब तक है जान' (2012) और 'जीरो' (2018) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें