निर्माता पहलाज निहलानी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने फिल्म 'आरजू' को क्यों बंद कर दिया था, जिसे सुनील शेट्टी का लॉन्चपैड माना जाता था। पहलाज निहलानी ने 'आग का गोला', 'शबनम', 'इल्जाम' और 'आंखें और शोला' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। उन्होंने एक खुलासा करते हुए कहा कि 'आरजू' के एक महत्वपूर्ण हिस्से की 12 रील शूट करने के बाद भी क्रू मेंबर्स के चलते फिल्म बंद करनी पड़ी। सुनील के अलावा इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और राज बब्बर जैसे बड़े सितारे भी थे।
Kangana Ranaut: 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना पर भड़कीं कंगना रणौत, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
निहलानी ने इस कारण बंद की 'आरजू'
पहलाज निहलानी ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं दृश्यों का उस तरह आनंद नहीं ले रहा था, जिस तरह से वह लिखे गए थे। डायरेक्टर भी एक हीरोइन के चक्कर में पड़ गया और उसका फोकस सिर्फ उसी पर था। पूरी फिल्म में सिर्फ लोकेशन थीं और कलाकार कहीं नजर नहीं आए।' निहलानी ने कहा कि कलाकारों में शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, डैनी, माधवी और किरण कुमार जैसे बड़े नाम शामिल थे।
गांधी जयंती पर देखें बापू पर बनीं ये फिल्में
'मुझे लगा कि यह मेरे बैनर के लिए नहीं है'
निहलानी ने आगे कहा, 'एक शेड्यूल के लिए पोशाकें पहले ही बन चुकी थीं और वार्डरोब भी पूरे थे। यूनिट ने शिकायत की कि फिल्म सही तरीके से नहीं बनाई जा रही है और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ब्रेक ले लूं और फिर तय करूं कि क्या करना है। हमारे पास हॉट 12 रीलें थीं, जब मैंने इन्हें देखा तो मुझे लगा कि यह मेरे बैनर के लिए अच्छी फिल्म नहीं है। इसे ठीक से शूट नहीं किया गया। इसलिए, मैंने सोचा कि इसे बंद कर देना चाहिए।'
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की अनसीन तस्वीर आई सामने
दूसरी फिल्म भी मुहूर्त के बाद कर दी थी बंद
जिसके बाद उन्होंने सुनील शेट्टी को आश्वस्त किया कि यह फिल्म उनके लायक नहीं है और उन्हें एक दूसरी फिल्म 'एक और फौलाद' का ऑफर दिया गया, लेकिन यह फिल्म भी मुहूर्त के बाद बंद कर दी गई। सुनील ने इसे लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था कि पहलाज निहलानी ने उन्हें धोखा दिया था।
Anupriya Goenka: 'पद्मावत' की इस हसीना को काम मिलना हो गया था बंद, कारण बताकर सबको किया दंग
'पहलाज निहलानी ने मुझे धोखा दे दिया था'
वर्ष 1994 में सुनील शेट्टी ने एक फिल्म पत्रिका को बताया था, 'मेरे करियर की शुरुआत में पहलाज निहलानी ने मुझे धोखा दे दिया था, जिसने मुझे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था, जब उन्होंने नौ रील के बाद मेरी अभिनीत फिल्म को हटा दिया। उन्होंने बाद में दूसरी फिल्म भी बंद करने का फैसला किया। भिखारी को मिली भीख, जितने मिले उतने ठीक। मैं तो बस फिल्में चाहता था, जो भी मेरे पास आया, मैंने उस पर हस्ताक्षर कर दिए।'
प्यार में गिरफ्तार होने को तैयार तनुश्री दत्ता