फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Mic Stand: सनी लियोनी संग करण जौहर पेश करेंगे ये एडल्ट कॉमेडी, जर्मनी तक पहुंची शो की लोकप्रियता

Fri, 15 Oct 2021 08:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

 प्राइम वीडियो का स्टैंड अप कॉमेडी शो पिछली बार अलग- अलग क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों को स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर पेश करने के लिए खासा चर्चित रहा था।
विज्ञापन
सनी लियोनी, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म जगत जब अगले शुक्रवार को महीनों बाद महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने का जश्न मना रहा होगा, ओटीटी पर फिल्म निर्माता करण जौहर और प्लेगर्ल सनी लिओनी एक ऐसा कॉमेडी शो पेश करते दिखेंगे जो घोषित तौर सिर्फ वयस्कों के लिए होगा। प्राइम वीडियो का स्टैंड अप कॉमेडी शो पिछली बार अलग- अलग क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों को स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर पेश करने के लिए खासा चर्चित रहा था। अब इसके दूसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए जिन पांच भारतीय हस्तियों को चुना गया है, उसमें करण जौहर और सनी लियोनी का नाम सबसे ऊपर है।

विज्ञापन

वन माइक स्टैंड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन की ओरीजनल सीरीज ‘वन माइक स्टैंड’ में पिछली बार शशि थरूर स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नजर आए थे। उनके अलावा इस सीरीज में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम, संगीतकार विशाल डडलानी और तापसी पन्नू व ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां भी स्टैंड अप कॉमेडी करती नजर आईं। इन मशहूर शख्सीयतों को कॉमेडी का ज्ञान देने के लिए जिन मशहूर लोगों को बतौर कोच सीरीज में शामिल किया गया, उनमें सबसे पहला नाम रहा जाकिर खान का, उनके अलावा सीरीज के इस पहले सीजन में में कुणाल कामरा, अंगद रानयाल, रोहन जोशी और आशीष शाक्य भी बतौर कोच कॉमेडी का ज्ञान देते नजर आए थे। शो के होस्ट थे सपन वर्मा।

फाये डिसूजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सपन वर्मा ही सीरीज ‘वन माइक स्टैंड’ का दूसरा सीजन भी होस्ट करने वाले हैं। इस बार स्टैंडअप कॉमेडियन का चोला पहनने वालों में फिल्ममेकर करण जौहर, प्लेगर्ल सनी लियोनी, रैपर रफ्तार, पत्रकार फाये डिसूजा और लेखक चेतन भगत शामिल हैं। शो में हिस्सा लेने वाली इन मशहूर हस्तियों के मेंटर हैं, सुमुखि सुरेश, समय रैना,  नीति पलटा, अतुल खत्री और अबीश मैथ्यू। इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स अपर्णा पुरोहित कहती हैं, "प्राइम वीडियो इंडिया में हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हम दर्शकों के व्यापक आधार से जुड़ सकने वाली नई कहानियां तलाशते रहते हैं। इसी तलाश ने हमें ‘वन माइक स्टैंड’ को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस कच्चे लेकिन आकर्षक फॉर्मैट ने दर्शकों की दिलचस्पी जगाई और देश में कॉमेडी की चेतना का विस्तार करने में मदद की है। अब हम इसका दूसरा सीजन पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं। ये शो विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे सेलेब्स को एक साथ लाता है जो अपने जीवन में पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी करने का प्रयास कर रहे हैं।’

 

विज्ञापन

चेतन भगत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘वन माइक स्टैंड’ के होस्ट सपन वर्मा का कहना है, ‘सीजन 1 के लिए मिली दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया ने हमें आगामी सीजन को ज्यादा बड़ा और बेहतर बनाने को प्रेरित किया। सीजन 2 पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमाने वाले प्रतिभाशाली सेलेब्रिटीज की एक विविधतापूर्ण रेंज को एक साथ पेश करता है। आपने पहले उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के शानदार लीडर के रूप में देखा होगा, लेकिन इस शो में आपको उनका एक बिल्कुल अलग पक्ष देखने को मिलेगा।’ मूल रूप से भारत में बने इस शो को विदेश में भी काफी लोकप्रियता मिली है। प्राइम वीडियो इन दिनों इसका एक जर्मन संस्करण भी बनाने की प्रकिया में लगा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें