फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड: साउथ अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कम किया 15 किलो वजन, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

Fri, 15 Oct 2021 07:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ इंडियन अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में वह पहले से काफी अलग और सुंदर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडियन अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री पहले से काफी अलग और सुंदर नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का वजन इन तस्वीरों में पहले की तुलना काफी कम लग रहा है। इन तस्वीरों को देख अभिनेत्री को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज के साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले की तुलना में अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा तब और अब! ज्यादा फर्क नहीं है, सिवाय 15 किलो कम के। अभिनेत्री वैसे तो अपने सभी रूप में खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन अब इन नई तस्वीरों में वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक खुशबू ने अस्सी के दशक में बॉलीवुड में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद  उन्होंने साल 1985 में रिलीज हुई 'जानू' में जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार के तौर पर अपनी शुरुआत की।

खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा वह साउथ कलाकार रजनीकांत, कमल हसन, विजयकांत, सरथ कुमार, चिरंजीवी, विष्णुवर्धन, अंबरीश, सत्यराज और प्रभु जैसे शीर्ष सितारों के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन

खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तमिल फिल्म 'अन्नात्थे' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'आडावल्लु मीकू जोहरलु' में भी दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें