फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते दुनिया से चले गए ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा, लोगों को याद आए केके

Tue, 04 Oct 2022 12:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिया सिंगर के भाई विभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार रात मुरली महापात्रा का निधन हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
मुरली महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा का रविवार (2 अक्तूबर) को उस वक्त निधन हो गया, जब वह ओडिशा के कोरापुट जिले में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी। 

विज्ञापन

Kolkata: हिरासत में लिए गए फिल्म निर्माता कमलेश्वर मुखोपाध्याय, माकपा की बुक स्टॉल पर हमले का विरोध जताना पड़ा

चार गाने गाने के बाद अचानक गिर पड़े महापात्रा
बताया जा रहा है कि काफी समय से महापात्रा की तबीयत खराब चल रही थी। जेयपोर कस्बे में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार गाने गाए। इसके बाद वह अचानक कुर्सी से स्टेज पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
ओडिया सिंगर के भाई विभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार रात मुरली महापात्रा का निधन हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मशहूर गायक मुरली महापात्रा के निधन से बेहद दुखी हूं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा श्रोताओं के दिल में गूंजती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Bigg Boss 16: टीना दत्ता, मान्या सिंह और सौंदर्या पर भारी पड़ी एक गलती, बिग बॉस से मिली यह सजा

लोगों को याद आए केके
मुरली महापात्रा के अचानक निधन से लोगों को सिंगर केके की याद आ गई। दअरसल, इस साल कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान केके गाने गा रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया था। बता दें कि महापात्रा सरकारी कर्मचारी भी थे। वह जेयपोर में सब-कलेक्टर के पद पर तैनात थे। सात महीने बाद वह इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Black Panther 2 : चैडविक बोसमैन के बाद हुई नए ब्लैक पैंथर की एंट्री, ट्रेलर में दिखा एक्शन-इमोशन का डबल डोज 
विज्ञापन

दोस्तों ने दी यह जानकारी
मुरली महापात्रा के दोस्त प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि मुरली ने दर्शकों को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। साथ ही, कहा था कि अगर उनसे कोई गलती हो जाए तो क्षमा कर दें। इसके बाद अचानक वह कुर्सी से गिर गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Vikram Vedha Box Office Collection: चौथे दिन विक्रम वेधा की कमाई में बड़ी गिरावट, महज इतना रहा कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें