फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Penny Wong: 'ब्रिसबेन-मेलबर्न तक हो सकती है बॉलीवुड की पहुंच', बोलीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

Tue, 21 Nov 2023 02:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि 'हम अपने देश की संस्कृति और भारतीय संस्कृति दोनों को जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले हमने गोंडवाना आर्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात की थी'।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग इस समय भारत में हैं। यहां उन्होंने भारत के साथ ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन के समझौते का एलान किया। इस दौरान वोंग ने कहा कि बॉलीवुड अब फिल्मों के मामले में वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बन रहा है। भारतीय फिल्मों की पहुंच ब्रिसबेन तक हो सकती है, साथ ही मेलबर्न की पहुंच मुंबई में भी। यह काफी रोमांचक है। 

विज्ञापन

Animal Vs Sam Bahadur: Ranbir Kapoor या Vicky Kaushal, फैंस पर किसकी फिल्म का चलेगा जादू

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि 'हम अपने देश की संस्कृति और भारतीय संस्कृति दोनों को जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले हमने गोंडवाना आर्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात की थी। भारत की गोंड आर्ट...पूरी तरह ऐतिहासिक है। यह भविष्य के बारे में भी है। मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अहम समझौते की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह करार ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन का है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ यह करार रचनात्मक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा... अब भारत फिल्म में एक वैश्विक पावरहाउस बन चुका है। यह कल्पना करना ही बेहद उत्साहजनक है कि कि हम साथ में फिल्में प्रोड्यूस कर सकते हैं। ब्रिसबेन में बॉलीवुड फिल्में और मुंबई में मेलबर्न....और इससे भी आगे की चीजें अब संभव होगीं'।
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने रणबीर-शाहिद संग अफेयर की अफवाहों पर की खुलकर बात, किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें