फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: आनंद महिंद्रा ने विक्की कौशल की फिल्म के साथ मिलाया हाथ, इस तरह फील्ड मार्शल को दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Nov 2023 02:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आनंद महिंद्रा ने 1990 के दशक के आखिर में मानेकशॉ के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया।
विज्ञापन
विक्की कौशल, आनंद महिंद्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवन पर आधारित है। जहां दर्शक फिल्म के पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब 'सैम बहादुर' को लेकर एक नए खबर सामने आ रही है। खबर है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की टीम से हाथ मिलाया है। ऐसा आनंद महिंद्रा ने फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ को श्रद्धांजलि देने के लिए किया है।

विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने किया मानेकशॉ के साथ हुई मुलाकात का जिक्र
आनंद महिंद्रा ने 1990 के दशक के आखिर में मानेकशॉ के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया। इस ट्वीट में महिंद्रा ने खुलासा किया कि इस मुलाकात में  दिग्गज सैन्य अधिकारी ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बेहतर एसयूवी की आवश्यकता के बारे में उनसे बात की थी। महिंद्रा ने कहा कि वह चाहते हैं कि मानेकशॉ अभी भी जीवित होते ताकि वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें स्कॉर्पियो-एन में घुमाने के लिए ले जा सकें।
Ae Watan Mere Watan: 'ऐ वतन मेरे वतन' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सारा की फिल्म
विज्ञापन


मानेकशॉ को सैर पर ले जाना चाहते हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ.. सैम बहादुर। भारत के सबसे महान सैनिक। मुझे नब्बे के दशक के अंत में उनसे दो बार मिलने का सौभाग्य मिला और उन्होंने मुझे सशस्त्र बलों के लिए और बेहतर एसयूवी बनाने की आवश्यकता के बारे में बताया। मेरी इच्छा है कि काश वह जीवित होते और मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें स्कॉर्पियो-एन में ड्राइव के लिए ले जा सकता।'  
विज्ञापन



विक्की कौशल ने चलाई एसयूवी
'सैम बहादुर' में सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को हाल ही में सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन से मुलाकात के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन चलाते हुए देखा गया था। बता दें, 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और यह बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से टकराएगी। फिल्म में सैम की पत्नी की भूमिका में सान्या मल्होत्रा हैं और इंदिरा गांधी का किरदार फातिमा सना शेख निभा रही हैं। 
Aquaman 2 New Trailer: 'एक्वामैन 2' का नया धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, परिवार और साम्राज्य को बचाते दिखे जेसन मोमोआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें