सामंथा को आखिरी बार अमेजॉन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न में देखा गया था। इस सीरीज में वह एक श्रीलंकाई तमिल विद्रोही की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनको इस किरदार और अभिनय के लिए काफी सहारा भी था।
इसी बीच सामंथा ने हाल ही में अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगु फिल्म में एक डांस नंबर के लिए अपनी सहमति जाहिर की थी। यह पहली बार था जब दर्शकों को वह स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी। बीते दिनों अभिनेत्री अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से तलाक को लेकर चर्चा में थी। अभिनेत्री ने पिछले महीने ही अपने तलाक की खबर फैंस के साथ साझा की थी।