फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thanksgiving 2021: थैंक्सगीविंग के मौके पर एक साथ नजर आईं करीना, करिश्मा और मलाइका, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Nov 2021 01:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

थैंक्सगीविंग के मौके पर करीना कपूर के घर में एक पार्टी का आयोजन हुआ। इस मौके की कुछ तस्वीरें मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर ने शेयर कीं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी बॉन्डिंग की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर की गर्ल गैंग का नाम शामिल है। इस गैंग में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, महीप कपूर, अम्रता अरोड़ा जैसे स्टार्स शामिल हैं, जो मिलकर अक्सर पार्टीज करती नजर आती हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वहीं, अब बॉलीवुड की ये गर्ल गैंग करीना कपूर के घर ‘थैंक्सगीविंग’ सेलिब्रेट करती नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने अपनी दोस्ती का जश्न मनाया। वहीं, अब इन अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर एक गिलास की है। इस तस्वीर से साफ है कि करीना कपूर के घर हुए इस सेलिब्रेशन में सबने काफी मजा किया है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने ‘हैप्पी थैंक्सगीविंग’ का स्टिकर लगाया है। दूसरी तस्वीर मलाइका, करीना और करिश्मा की है। इस तस्वीर में तीनों अभिनेत्रियों की खूबसूरत दोस्ती नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा है, ‘जब तक आप डगमगा नहीं जाते।’

करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर ने मलाइका अरोड़ा की इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट का एक स्टिकर लगाया है। इसके अलावा, करिश्मा कपूर ने एक ओर तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई है, जिसमें वह अपनी बहन करीना और करीबी लोगों के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने लिखा है, ‘फैमिली और दोस्त- थैंक्सगीविंग।’
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार मलाइका अरोड़ा ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के एक एपिसोड में अमृता, करिश्मा और करीना के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। इस दौरान मलाइका ने कहा, ‘वो दो बहने हैं, और हम दो बहने हैं। हम बहुत समान हैं। हमारी काफी पसंद और नापसंद एक जैसी हैं। हम अक्सर अपनी पसंद और नापसंद को साझा भी करते हैं। हम सब खुद तय करते हैं कि हमें क्या करना है। हम चारों के बारे में एक सामान्य बात है कि हमें खाना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए सब कुछ खाने के आसपास ही रहते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें