फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किए जाने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द, बोलीं-बगैर कहे निकाल

Tue, 28 Nov 2023 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म निर्माता से मिलने की कोशिशों के बावजूद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। नीना अक्सर अपनी बेहद हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। अब अभिनेत्री का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि उन्होंने इसका भी खुलासा किया है कि उन्हें किस अभिनेत्री के साथ रिप्लेस किया गया है।
विज्ञापन
नीना गुप्ता और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमने अक्सर स्टार किड्स और इंडस्ट्री के अन्य लोगों द्वारा बाहरी लोगों को रिप्लेस किए जाने की कई रिपोर्टें देखी हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म निर्माता से मिलने की कोशिशों के बावजूद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। नीना अक्सर अपनी बेहद हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। अब अभिनेत्री का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि उन्होंने इसका भी खुलासा किया है कि उन्हें किस अभिनेत्री के साथ रिप्लेस किया गया था।
विज्ञापन


 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किए जाने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द
'बधाई हो' की शानदार सफलता के बाद , गुप्ता के करियर ने यू-टर्न ले लिया, उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और इसके लिए कई पुरस्कार भी जीते। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में क्रिस्टोफर नोलन की टेनेट के लिए अस्वीकार किए जाने का खुलासा किया , जिसमें बाद में डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया और दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली समीक्षा प्राप्त की थी।

निर्देशक से मिलने एलए गई थीं अभिनेत्री
नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि ऑडिशन देने के बावजूद उन्हें नोलन की 'टेनेट' के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माता से मिलने के लिए केवल एक दिन के लिए एलए जाने का फैसला किया। हालांकि, यह डिंपल कपाड़िया ही थीं जिन्हें बिना कहीं यात्रा किए यह भूमिका मिल गई। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में कब आपको तक बिना बताए निकाल दें आपको पता नहीं लगता है।
विज्ञापन


नारीवाद वाले बयान पर आलोचना झेल रहीं है अभिनेत्री
 बता दें कि इसी बीच नीना गुप्ता अपने 'नारीवाद' बयान के लिए नेटिज़न्स से ऑनलाइन आलोचना झेल रही हैं। एक यूट्यूब चैनल पर चैट शो में अपनी उपस्थिति के दौरान, उन्होंने कहा कि लोगों के लिए यह विश्वास करना महत्वपूर्ण नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे उस दिन महिला और पुरुष बराबर हो जाएंगे।
विज्ञापन

 

Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना? अभिनेता बोले- संयम रखने की कोशिश करता हूं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें