फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: कंगना रणौत थप्पड़ कांड पर नाना पाटेकर की दो टूक, बोले, यह तो गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए था

Fri, 07 Jun 2024 11:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर नाना पाटेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही केंद्र सरकार के काम पर भी अपने विचार साझा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
नाना पाटेकर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रणौत बीते दिन तब सुर्खियों में आ गईं जब उन्हें चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। आरोपी महिला कांस्टेबल की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुलविंदर, साल 2020 के किसानों के विरोध के दौरान कंगना की विवादास्पद टिप्पणियों से काफी आहत थीं। कौर को अब निलंबित कर दिया गया है और सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि वे महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। वहीं, इस मामले पर मनोरंजन जगत के सितारों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस सूची में अब नाना पाटेकर का भी नाम जुड़ गया है। आइए जानते हैं कि मामले में अभिनेता का क्या कहना है-

विज्ञापन

कंगना के थप्पड़ कांड पर नाना पाटेकर की दो टूक

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने सम-सामयिक बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। नाना को अक्सर राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करते देखा जाता है। वहीं, अब नाना ने कंगना रणौत को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता का कहना है कि यह सरासर गलत हुआ है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। 

घटना को ठहराया गलत

जब नाना पाटेकर से कंगना को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने साफ किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं, मामले को विस्तार से बताए जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे कंगना रणौत के इस वाक्ये के बारे में मालूम नहीं। मगर यह गलत है, बहुत ही गलत है। ऐसे नहीं होना चाहिए। मैं बस आशा करता हूं कि वो अच्छा काम करेंगी।'

Blackout Movie Review: 12वीं फेल की कमाई विक्रांत मैसी ने ब्लैकआउट में गंवाई, मौनी रॉय, छाया कदम भी काम न आईं

नाना पाटेकर ने की केंद्र सरकार की तारीफ 

इसके अलावा अभिनेता ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है और उम्मीद है कि वह आगे और अच्छा करेगी। हमें किसी के प्रति नकारात्मक अप्रोच नहीं रखना चाहिए। नाना ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हम अपने मुद्दे रखेंगे और सरकार भी बहुत अच्छा करती रही है। हम एक आम आदमी होने के नाते अपनी तरफ से कोशिश करते रहेंगे। साथ ही आशा करते हैं कि सरकार आगे भी ऐसे ही अच्छा काम करेगी। अब विपक्ष भी तगड़ा है, अच्छा काम करेंगे।'

Kartik Aaryan: कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश में मुंबई की महिला हुई 82 लाख रुपये ठगी का शिकार! जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

कब और कहां घटी थप्पड़ की घटना?

जानकारी हो कि कंगना रणौत बीते दिन यानी 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं। वहां सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ कर्मी ने अभिनेत्री को थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रणौत चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पर चढ़ने से पहले सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान यह घटना घटी।

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर हुआ जारी, अश्वत्थामा के रूप में अस्त्र थामे नजर आए अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें