अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार रहे जिन्होंने गंभीर, दमदार और अलग तरह के किरदारों से अपनी पहचान बनाई। जानिए नाना पाटेकर की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें।
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर का जन्म
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। वे एक मिडल-क्लास मराठी परिवार से आते थे। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है।
बचपन में उनकी एक छोटी बहन उन्हें प्यार से 'नाना' कहकर बुलाती थी, और बाद में यही नाम उनकी पहचान बन गया। उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड पर भी 'नाना पाटेकर' ही दर्ज है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले नाना स्केच आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे।
नाना पाटेकर
- फोटो : Amar Ujala
शुरुआत में किया काफी संघर्ष
नाना पाटेकर ने एप्लाइड आर्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। नाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद उन्होंने करीब 13 साल की उम्र में काम शुरू किया।
स्कूल के बाद वे लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर चुनाभट्टी जाते थे और फिल्मी पोस्टर पेंट करते थे। इसके बदले उन्हें 35 रुपये महीने और दिन में एक वक्त का खाना मिलता था। धीरे-धीरे यही संघर्ष उन्हें फिल्मों की दुनिया तक ले गया।
फिल्मों में आने से पहले नाना ने मराठी सिनेमा में भी काम किया। मराठी सिनेमा में भी नाना पाटेकर का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। 'नटसम्राट' में उनके अभिनय को व्यापक सराहना मिली और उन्हें मराठी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान भी मिला।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: कैसे विश्वनाथ से नाना बने अभिनेता, मात्र 750 रुपये में की थी शादी; पढ़ें किस्से
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद आई दरार
1978 में नाना पाटेकर की शादी नीलकांति पाटेकर से हुई थी। दोनों की मुलाकात मराठी थिएटर के दिनों में हुई थी। नीलकांति खुद भी थिएटर और फिल्मों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने मराठी सिनेमा में अभिनय किया है। हालांकि, दोनों ने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे और कई दशकों तक अलग रहने के बावजूद उनका तलाक नहीं हुआ। नाना और नीलकांति के दो बेटे थे। उनके बड़े बेटे दुर्वासा पाटेकर का बचपन में ही करीब ढाई साल की उम्र में निधन हो गया था। वहीं छोटे बेटे मल्हार पाटेकर हैं।
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या करते हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार?
नाना पाटेकर के छोटे बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन उन्होंने अपने पिता की तरह कैमरे के सामने अभिनय करने के बजाय पर्दे के पीछे काम करना चुना।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्हार ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था और नाना पाटेकर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े रहे हैं। वह अपने पिता की तरह लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करते हैं।
नाना पाटेकर
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर
नाना पाटेकर का असली नाम 'विश्वनाथ पाटेकर' था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'गमन' से की। शुरुआती दौर में उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया।
हालांकि, फिल्मों में शुरुआती भूमिकाएं उन्हें तुरंत स्टार नहीं बना सकीं, लेकिन उनके अभिनय की गंभीरता और अलग शैली ने जल्द ही फिल्मकारों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया।
क्रांतिवीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से मिली पहचान
नाना पाटेकर के करियर का बड़ा मोड़ 1989 में आई फिल्म 'परिंदा' साबित हुई। फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर का किरदार निभाया और अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया।
इसके बाद नाना पाटेकर 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और भरोसेमंद अभिनेताओं में शामिल हो गए। 1994 में आई 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर के करियर की सबसे खास फिल्मों में रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: रंगमंच से बॉलीवुड तक... शानदार रहा अभिनेता का सफर; 'गमन' से 'वेलकम' तक इन फिल्मों में किया काम
'अग्नि साक्षी' में नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला
- फोटो : साभार@imdb
इस एक्ट्रेस के साथ थी अफेयर की चर्चा
90 के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के काफी लव रूमर्स रहे। 1996 में आई फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प से जब इस बारे में बात की गई थी।
तब उन्होंने कहा था कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच अच्छी दोस्ती थी और सेट पर उनकी आपसी समझ बहुत मजबूत थी। हालांकि अफेयर की बात से उन्होंने इनकार किया था। लेकिन सिनेमाई गलियारों में दोनों के रिश्ते की काफी चर्चाएं थीं।
ये भी पढ़ें- किस्सा नाना की मोहब्बत का: क्या मनीषा कोइराला से प्यार करते थे अभिनेता? 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने बताया सच
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अभिनेता, कई किरदार
नाना पाटेकर की खासियत यह थी कि उन्होंने खुद को किसी एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा। 'अंगार' में नकारात्मक भूमिका से लेकर 'तिरंगा', 'अग्निसाक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'शक्ति: द पावर', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।
नाना ने यह भी साबित किया कि वह सिर्फ गंभीर और आक्रामक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। 2007 की 'वेलकम' में 'उदय शेट्टी' का उनका किरदार दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हुआ। इसके बाद 'वेलकम बैक' में भी उन्होंने यही किरदार निभाया।
ये भी पढ़ें- जब परदे पर गरजे नाना: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', अभिनेता के 10 आइकॉनिक डायलॉग, जो आज भी हैं लोगों को याद
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ अभिनेता नहीं, निर्देशक भी रहे
नाना पाटेकर ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। 1994 में उनकी निर्देशित फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में रही। वहीं 2002 में उन्होंने 'वध' फिल्म का भी निर्देशन किया था। हालांकि नाना ने फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का ज्यादा दिल जीता।
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन-सी फिल्में बनीं पहचान?
नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’, ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। गंभीर और दमदार भूमिकाओं के साथ-साथ उन्होंने कॉमेडी और व्यावसायिक फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
नाना पाटेकर ने जीते ये अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
नाना ने जीते ये अवॉर्ड्स
फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के चलते नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई अवॉर्ड्स भी जीते। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’ और ‘अग्निसाक्षी’ जैसी फिल्मों के बाद नाना बड़े सितारों में शुमार हो गए थे और उन्हें इन फिल्मों के लिए कई सम्मान मिले। ग्राफिक्स के जरिए जानिए नाना को कितने पुरस्कार मिले।
ये भी पढ़ें- परिंदा जो क्रांतिवीर बना: नाना की वो 10 फिल्में जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद, पद्मश्री समेत यह अवॉर्ड मिले
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सादगी भरी जिंदगी थी पसंद
फिल्मों के अलावा नाना को गांव और खेती-किसानी करने में ज्यादा सुकून मिलता था। खाली समय में वे पुणे के पास अपने फार्महाउस पर खेती करते थे। उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 10 एकड़ जमीन है, जहां वे खुद खेत जोतते और भैंसों की देखभाल करते थे।
खाना बनाना भी उन्हें बेहद पसंद था। एक बार मजाक में उन्होंने कहा भी था कि उन्हें लगता है कि वे अभिनेता से बेहतर कुक हैं।
ये भी पढ़ें- तस्वीरों में नाना: कभी गावस्कर के साथ झूमे तो कभी बच्चे बनकर बर्फ में खेले, देखें अभिनेता का अलग ही अवतार
अनिल कपूर और नाना पाटेकर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नाना पाटेकर की नेट वर्थ
नाना पाटेकर अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान करीब 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया है। यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर घोषित संपत्ति नहीं है। मुंबई में उनका करीब 750 वर्ग फुट का एक फ्लैट है। इसके अलावा गोवा में उनका घर और पुणे के पास करीब 27 एकड़ का फार्महाउस है। फार्महाउस में खेती भी की जाती थी।
नाना पाटेकर के पास महिंद्रा जीप CJ4, महिंद्रा स्कॉर्पियो और ऑडी Q7 जैसी गाड़ियों का जिक्र रिपोर्टों में मिलता है। हालांकि, नाना का रहन-सहन उनकी अनुमानित संपत्ति की तुलना में काफी सादा माना जाता था।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की नेटवर्थ: मुंबई के फ्लैट से 27 एकड़ में फैले फार्महाउस तक, जानें अपने पीछे क्या छोड़ गए अभिनेता?
नाना पाटेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @subhashkale222
नाना पाटेकर का हालिया काम
हाल के वर्षों में भी नाना फिल्मों में लगातार सक्रिय रहे। वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ'रोमियो’ का भी हिस्सा थे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल नाना पाटेकर फिल्म ‘द कन्फेशन’ पर काम कर रहे थे, जिसकी वे डबिंग पूरी करने वाले थे। लेकिन इस बीच उनका निधन हो गया।
नाना पाटेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने नाना के निधन की पुष्टि की थी।
ये भी पढ़ें- Nana Patekar: आधी रात में दोस्त को भेजा मैसेज, सुबह घर पर अचेत मिले; कहां था परिवार और कब होगा अंतिम संस्कार?