दिल्ली की मशहूर यूट्यूबर नमरा कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नमरा पर एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर ने एक व्यवसायी को हनी ट्रैप करके उससे 80 लाख रुपये की उगाही की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमरा कादिर नाम की यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। नमरा ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि नमरा कादिर को सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Swara Bhaskar: खाली हाथ बैठी हैं स्वरा भास्कर! पर्याप्त काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नमरा कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि 22 वर्षीय नमरा कादिर के यूट्यूब पर 6.17 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उसके खिलाफ बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कादिर और उसके पति ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट की तरफ से यह याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 50 के थाने में 26 नवंबर को एफआईआर रजिस्टर की गई। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं।
Pitchers S2: ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद सिकंदर को मिला बड़ा मौका, साथ देंगे अभिषेक बनर्जी संग ये सितारे