फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन ने की 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय के लुक की तारीफ, पोस्ट शेयर कर लिखा नोट

Tue, 06 Dec 2022 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में नजर आएंगे। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में अजय देवगन ने भी इस फिल्म से अक्षय कुमार का लुक शेयर कर एक नोट लिखा है। 

विज्ञापन


अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। एक्टर ने खिलाड़ी कुमार को उनकी पहली मराठी फिल्म के लिए बधाई देते हुए लिखा है, 'प्रिय अक्षय कुमार, आपको मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हूं। वे मेरे पसंदीदा मराठा नायक हैं और मुझे खुशी है कि एक और महान योद्धा पर फिल्म बन रही है।' अभिनेता ने अक्षय को उनके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।

अजय देवगन के इस पोस्ट पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोज पोस्ट करते हुए लिखा है, ;धन्यवाद भाई।'  महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को वसीम कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: मलाइका अरोड़ा से पहले शिल्पा शिरोडकर को ऑफर हुआ था छैंया-छैंया गाना, इस वजह से हुईं रिजेक्ट
विज्ञापन


बता दें कि अक्षय से पहले अजय देवगन वर्ष 2020 में आई फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में मराठा सेनानी तानाजी मालुसरे के रूप में नजर आ चुके हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म खूब पसंद की गई। ऐतिहासिक फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'दृश्यम 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री को दिल्ली हाईकोर्ट से मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें