राज कपूर के नाम पर स्थित उज्बेकिस्तान का रेस्तरां
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के शोमैन अभिनेता राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उन्होंने हिंदी सिनेमा को जो योगदान दिया, उसके लिए उन्हें आज भी बड़ी शिद्दत से याद किया जाता है। अभिनय से लेकर फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन तक उन्होंने हर क्षेत्र में लोहा मनवाया। उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक हैं। उज्बेकिस्तान में उनके नाम पर एक रेस्तरां चलता है, जो शोमैन की विरासत को संभाले हुए है। यह दरअसल, भारतीय रेस्तरां है, जो राज कपूर के प्रति उज्बेकिस्तान के लोगों के प्यार का भी एक उदाहरण बन चुका है।
डेढ़ दशक पुराना है रेस्तरां
यह भारतीय रेस्टोरेंट अपने समृद्ध इतिहास के लिए मशहूर ताशकंद के मध्य में स्थित है। राज कपूर के निधन के करीब 35 वर्ष बाद भी इस रेस्तरां में उनकी यादें आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड थीम पर आधारित 'राज कपूर' नाम का यह रेस्टोरेंट ताशकंद के तीन मुख्य भारतीय रेस्टोरेंट में शामिल है। यह डेढ़ दशक से अधिक पुराना है। 'राज कपूर' रेस्तरां में न सिर्फ भारतीय सैलानी आते हैं, बल्कि यहां के लजीज व्यंजनों का जायका लेने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी खूब उमड़ती है।
Vikram: साउथ एक्टर विक्रम ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, एसयू अरुण कुमार के साथ चियान 62 में नजर आएंगे अभिनेता
राज कपूर के बेटे भी जा चुके हैं इस रेस्तरां में
ताशकंद के इस 'राज कपूर' रेस्टोरेंट के व्यंजनों का स्वाद कपूर सुपरस्टार्स- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और शशि कपूर ने भी अलग-अलग अवसरों पर लिया है। उज्बेकिस्तान के लोगों में बॉलीवुड के प्रति काफी दीवानगी है। यहां की युवा पीढ़ी भी राज कपूर और उनके सिनेमा से परिचित है। यह रेस्टरेंट लोगों को अपने नाम के चलते आकर्षित करता है।
90s TV Serials: लोगों के दिलों में बसते हैं 90 के दशक के ये शो, देखने के लिए दर्शक छोड़ देते थे काम
सबसे युवा फिल्म निर्माता रहे राज कपूर
बता दें कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था। उन्होंने 1947 में फिल्म 'नील कमल' से अभिनय में डेब्यू किया था। वह भारतीय सिनेमा के ग्रेटेस्ट शोमैन कहलाए। 'श्री20', 'आवारा' और 'बरसात' जैसी फिल्में उनकी काफी पसंद की गईं। 24 साल की उम्र में राज कपूर अपने समय के सबसे युवा फिल्म निर्माता बने। दो जून 1988 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Bigg Boss 17 Eviction: बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हुईं सोनिया बंसल, बाहर आते ही शो को लेकर कही यह बड़ी बात