बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चूना' में नजर आए थे। अपने फिल्मी करियर में अभिनेता ने मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बते', संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान एक्ट्रेस ने साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
कैंसर के मरीज की भूमिका में नजर आए थे जिम्मी
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जिम्मी ने एक कैंसर के मरीज का किरदार निभाया है। शूटिंग के दिनों को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि वे सेट पर जाकर हॉस्पिटल बेड पर सो जाते थे और उठकर बिना तैयार हुए शूटिंग करते थे।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, विजय की फिल्म में श्रीलीला की जगह आएंगी नजर
अस्पताल के कपड़े पहनकर सो जाते थे जिम्मी
बातचीत के दौरान जिम्मी शेरगिल ने कहा, 'दिन में मैं पुणे के एयरबेस पर अग्निपंख नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज ढलने के बाद मैं वहां से सामान पैक करके मुंबई की फिल्म सिटी पहुंचता था, जहां मुन्ना भाई का सेट लगा हुआ था, जब ये लोग लाइटें लगा रहे थे, तो मैं अस्पताल के कपड़े पहनता था और उस बिस्तर पर सोता था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे पूरी रात शूटिंग करनी होगी'
Dunki: विदेशों में 22 सितंबर को नहीं इस दिन दस्तक देगी शाहरुख खान की डंकी! रिलीज को लेकर मेकर्स ने बनाई योजना
'लोगों को लगा वाह क्या किरदार में है'
जिम्मी शेरगिल ने आगे कहा, 'शॉट तैयार होने पर वे मुझे जगा देते थे। क्योंकि मुझे बीमार दिखना था इसलिए कोई टेंशन नहीं थी कि उठने के बाद मेकअप के लिए बैठना है। लोगों को ऐसा लग रहा था कि वाह क्या किरदार में है, लेकिन मैं वास्तव में सो रहा था।'
यह भी पढ़ें- Hansal Mehta: 'अलीगढ़' में गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे हंसल मेहता, इस वजह से नहीं बन सकी बात