फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aankh Michol: 'आंख मिचोली' का ट्रेलर रिलीज, परेश रावल संग मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु दासानी ने लगाया कॉमेडी का तड़का

Tue, 26 Sep 2023 06:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दासानी जल्द ही पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'आंख मिचोली' के साथ दर्शकों का हंसाने आ रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
आंख मिचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दासानी जल्द ही पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'आंख मिचोली' के लिए एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। पिछले हफ्ते फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था, जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए। अब निर्माताओं ने 'आंख मिचोली' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो फैंस के बीच के उत्साह को और बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म की कहानी
उमेश शुक्ला को 'ओएमजी: ओह माय गॉड' में उनके निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने ही 'आंख मिचोली' का निर्देशन किया है। यह फिल्म शानदार कलाकारों के साथ एक मनोरंजक यात्रा होगी, जो त्योहारी सीजन के दौरान फैंस का मनोरंजन करेगी। एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म दो बेमेल परिवारों के पागलपन को दिखाती है, जो दर्शकों को हंसी, नाटक और भावनाओं की एक आनंदमय यात्रा पर ले जाएगी।
Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' के लिए नए कलाकारों को जोया अख्तर ने ऐसे किया तैयार, फिल्मकार ने किया खुलासा

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया ट्रेलर
ट्रेलर शेयर करते हुए मृणाल ठाकुर ने लिखा, “यहां आपकी आंखों के लिए एक छोटी सी दावत है। पूरे परिवार के लिए हंसी-मजाक और मौज-मस्ती से भरे बेहतरीन मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए। 'आंख मिचोली' का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। ध्यान से देखें, इसमें जो दिखता है, उससे कहीं अधिक है।''



South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु दसानी के अलावा परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। उमेश शुक्ला के जरिए निर्देशित, जीतेंद्र परमार के जरिए लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, आंख मिचोली 27 अक्तूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Bhagwan Bharose: 'भगवान भरोसे' का ट्रेलर रिलीज, धार्मिक मान्यताओं पर साइंस का प्रहार दिखाती है फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें