फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annapoorani: नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

Sun, 07 Jan 2024 12:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व शिव सेना नेता रमेश सोलंकी ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अन्नपूर्णानी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के निर्माताओं पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेकर्स पर भगवान राम का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
शनिवार, छह जनवरी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सोलंकी ने फिल्म को 'हिंदू विरोधी' बताया और उन चीजों का खुलासा किया, जो उन्हें फिल्म में विवादित लगीं। पूर्व शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध किया।
Manoj Bajpayee Video Interview: मुझे मजा आता है जब मनोज बाजपेयी गायब हो जाए, मैं किरदार का इंतजार नहीं करता

भगवान राम का अपमान करने का आरोप
उन्होंने लिखा, 'ऐसे समय में जब पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में खुशी मना रही है, यह हिंदू विरोधी फिल्म अन्नपूर्णानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और ट्राइडेंट आर्ट्स द्वारा निर्मित है। एक बेटी हिंदू पुजारी, बिरयानी पकाने के लिए नमाज अदा करता है। इस फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। अभिनेता फरहान ने अभिनेत्री को यह कहकर मांस खाने के लिए उकसाया कि भगवान श्री राम भी मांस खाने वाले थे।' उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में अभिनेत्री के पिता एक मंदिर के पुजारी हैं, जो भगवान विष्णु के लिए भोग भी बनाते हैं, लेकिन उनकी बेटी को लेकर फिल्म में मांस पकाना, मुस्लिम से प्यार करना, रमजान इफ्तार के लिए जाना और नमाज अदा करना दिखाया गया है।
विज्ञापन

निर्माताओं पर लगा यह आरोप
अपनी शिकायत की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स इंडिया और जी स्टूडियोज ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर यह फिल्म बनाई है और प्राण प्रतिष्ठा के आसपास इसे रिलीज किया है। मैं मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए इन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।' उन्होंने 'अन्नपूर्णानी' के निर्देशक नीलेश कृष्णा, अभिनेत्री नयनतारा, निर्माता जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनीत गोयनका, जी स्टूडियो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया हेड मोनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, अब तक निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' स्टार कंगना के लिए क्या आसान होंगी राहें? मानहानि वाले केस पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें