फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद के फेक वीडियो पर मुंबई पुलिस ले लिया एक्शन, आईपीसी की कई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

Fri, 03 Nov 2023 10:46 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने कहा, 'फेक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पीएसटीएन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।' 
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक फेक वीडियो बनाने के चक्कर में उर्फी मुश्किल में पड़ गई हैं। दरअसल, उर्फी ने हाल ही में अपना एक फेक अरेस्ट वीडियो बनाया था। इस वीडियो में अभिनेत्री को अतरंगी और छोटे कपड़ों को लेकर पुलिस गिरफ्तार करके थाने ले जा रही है। मुंबई पुलिस ने अब इस वीडियो पर एक्शन लेते हुए उर्फी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उर्फी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई पुलिस ने फर्जी गिरफ्तारी वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने के आरोप में शुक्रवार को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी इसकी जानकारी दी है। उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता!'



आईपीसी की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला 
पुलिस ने कहा, 'अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है - प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।' पुलिस ने कहा, 'फेक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पीएसटीएन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।' पुलिस ने कहा, 'आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।' 
विज्ञापन


Aamir Khan: काम के प्रति बेहद जागरूक रहते हैं आमिर खान, 'तारे जमीन पर' में नजर आईं गिरिजा ओक ने किया खुलासा
विज्ञापन


फेक वीडियो में उर्फी को थाने ले जा रही पुलिस
धारा 171 कपटपूर्ण इरादे से लोक सेवक द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पोशाक पहनने या टोकन ले जाने से संबंधित है, जबकि धारा 419 धोखाधड़ी से संबंधित है। बता दें कि उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दो महिला पुलिसकर्मी उर्फी को अपने साथ थाने चलने के लिए कहती हैं। इसपर उर्फी जावेद उनसे अपना जुर्म पूछती हैं। इसके बाद फेक पुलिसकर्मी उनसे कहती हैं कि वे उन्हें छोटे कपड़े पहनने के चलते लेकर जा रही हैं। 

Indian 2 Teaser: एक बार फिर भ्रष्टाचार मिटाने आ रहे हैं कमल हासन, 'इंडियन 2' का शानदार इंट्रो वीडियो हुआ जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें