लापता लेडीज, गजनवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में तीन फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं, जिनमें तीनो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मौजूद हैं। निर्देशक के रूप में किरण राव 12 साल बाद अब, अपनी नई फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ वापस आई हैं। इसका टीजर आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, जो पिछले साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन की मुख्य भूमिकाएं हैं। दूसरी तरफ ‘शशांक’, ‘गांधीगीरी’, राम की जन्मभूमि’, ‘लफंगे नवाब’, ‘काशी टू कश्मीर’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर बेहतरीन फिल्में निर्देशित कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक सनोज मिश्र की नई फिल्म ‘गजनवी' एक बहुत ही अलग विषय पर बनी है। इस फिल्म में राजवीर सिंह, हेरम्ब त्रिपाठी, तान्या मिश्रा, आर. के सिंह, वीरेंद्र कमांडो, आदित्य रॉय, नवीन शर्मा, दीपक सूठा, अनिल अंजुनिल, ब्रजेश सिंह जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।