बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का स्टारडम लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों के कारण घटता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सेल्फी' ने भी दर्शकों को बुरी तरह से निराश किया है। जहां सभी लोग अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' की बुराई कर रहे हैं, वहीं हमेशा की तरह उनके फैंस अभिनेता के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा क्या हुआ कि लोग अचानक से 'सेल्फी' स्टार के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने लगे। दरअसल, अक्षय 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मौनी रॉय से लेकर सोनम बाजवा के साथ भरपूर मजाक किया।