फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कभी कभी मेरे दिल में' से लेकर 'इन आंखों की मस्ती' तक, सुनें खय्याम के कुछ बेहतरीन नगमे

Tue, 20 Aug 2019 06:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में अपने शानदार गानों से लाखों दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। खय्याम की शख्सियत का अंदाजा उनके शानदार संगीत से लगाया जा सकता है। उन्होंने 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' और 'देख लो आज हमें' जैसे कई सदाबहार गानों में संगीत दिया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेहतरीन गानों से रूबरू करवाते हैं। 

विज्ञापन


गाना- 'कभी कभी मेरे दिल में' 
ये खूबसूरत गाना आज ही लाखों लोगों के लफ्जों में शुमार है। ये गाना अमिताभ बच्चन और राखी अभिनीत फिल्म 'कभी कभी' का है। इस खूबसूरत नगमे को गायक मुकेश जी गाया था। 



पढ़ें: मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन, फेफड़ों की बीमारी से लड़ रहे थे जंग
विज्ञापन



गाना- 'ऐ दिले नादान'
'खय्याम' जी का ये गाना साल 1983 में आई फिल्म 'रजिया सुल्तान' का है। 'ऐ दिले नादान' गाने में मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

 

गाना- 'आंखों में हमने आपके'
ये गाना फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' का है। ये फिल्म साल 1980 में आई थी। इस फिल्म में 'खय्याम' साहब ने संगीत दिया था। 'आंखों में हमने आपके' गाने में सुरों के सरदार किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। 



पढ़ें: यश चोपड़ा ने खय्याम को दिलाया था बदकिस्मत होने का अहसास, संगीतकार ने ऐसे दिया था जवाब

गाना- 'फिर छिड़ी रात' 
ये खूबसूरत नगमा साल 1982 में आई फिल्म 'बाजार' नसीरुद्दीन शान और स्मिता पाटिल की फिल्म 'बाजार' का है। इस फिल्म में 'खय्याम' के संगीत ने लाखों दिलों को जीता। 'फिर छिड़ी रात' गाने में लता मंगेशकर और तलत अजीज जी ने अपनी आवाज दी थी। 
विज्ञापन





गाना- 'करोगे याद तो' 
ये नगमा भी फिल्म 'बाजार' का ही है। साल 1982 में इस फिल्म का गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 'करोगे याद तो' गाने में भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी। 




गाना- 'इन आंखों की मस्ती के'
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा जी की पहचान फिल्म 'उमराव जान' के इस गाने से भी होती है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। 'इन आंखों की मस्ती के' गाने को आज भी काफी लोग पसंद करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें