फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: कौन हैं बिजनेसमैन निखिल कामथ? जिन पर अपना दिल हार बैठीं मानुषी छिल्लर!

Tue, 22 Nov 2022 12:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दावा है कि मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों छिपकर अपने रिश्ते का आगे बढ़ा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि निखिल कामथ कौन हैं?
विज्ञापन
manushi chhillar, nikhil kamath - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर ने फिल्म 'पृथ्वीराज' से अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। मानुषी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करती हैं लेकिन वह निजी जिंदगी पर चर्चा करने से हमेशा बचती नजर आई हैं। लेकिन अब अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। मानुषी की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई है। दावा है कि मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों छिपकर अपने रिश्ते का आगे बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


रिलेशनशिप में हैं मानुषी छिल्लर!
सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानुषी छिल्लर और निखिल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। इसी वजह से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि मानुषी अभी सारा ध्यान अपने करियर पर देना चाहती हैं और इसी वजह से वह अपने और निखिल के रिश्ते को पब्लिक नहीं कर रहीं। हालांकि, अभिनेत्री के रिश्ते के बारे में उनके परिवार और कुछ करीबी लोगों को पता है। 

SS Rajamouli: गवर्नर्स अवॉर्ड में मिशन इंपॉसिबल के निर्देशक जेजे अब्राम्स से मिले राजामौली, वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन


कौन हैं निखिल कामथ?
निखिल कामथ एक जाने माने बिजनेसमैन हैं और मानुषी से पहले भी उनकी जिंदगी में एक महिला थी। 18 अप्रैल 2019 को निखिल ने अमांडा से शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली के फ्लोरेंस में काफी शानदार तरीके से हुई थी, जिसमें कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।
विज्ञापन


Kaithi Sequel: जल्द आएगा 'कैथी' का सीक्वल! एक्टर कार्तिक शिवकुमार ने किया एलान

बॉलीवुड में मानुषी की एंट्री
वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। वहीं, हाल ही में मानुषी छिल्लर दुबई में आयोजित हुए 'फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन' में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें