मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर द्वारा खींची गईं तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो खींचने के लिए शाहित कपूर की तारीफ की है। इंस्टाग्राम तस्वीर में मीरा किसी अनजान जगह पर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'पति की प्रशंसा पोस्ट। बेहतरीन फोटो क्लिक।'
मीरा ने फ्लोरल डिटेल्स के साथ कोल्ड-शोल्डर ब्लैक टॉप और बेल-स्लीव्स पहना हुआ है। उन्होंने ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम्स और ब्लैक हील्स पहनी हैं। उन्होंने एक सुंदर हार, ब्रेसलेट और कई अंगूठियां पहनी हैं। उनकी इस फोटोग्राफ पर एक लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। शाहिद ने भी इस फोटोग्राफ पर कमेंट किया है और लिखा है कि "वह इतनी सुंदर ... क्यों है।"
शाहिद अक्सर मीरा की इंस्टाग्राम तस्वीरों में कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कमेंट किया था कि कैसे वह दो बच्चों की मां की तरह नहीं दिखती हैं। इससे पहले मीरा ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की थी। उसने एक लंबा काला गाउन पहना था। शाहिद की तरह ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी टूटी घड़ी नजर आ रही थी। प्रशंसकों द्वारा टूटी घड़ी को देखने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी गई थी। कईयों ने उनको नई घड़ी खरीदने की सलाह दी थी।