फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manyata Dutt: शादी की 16वीं सालगिरह पर मान्यता ने संजय को खास अंदाज में दी बधाई, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार

Sun, 11 Feb 2024 12:19 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पति संजय के साथ बिताए यादगार पलों की झलकियां साझा करती रहती हैं। आज शादी की सालगिरह के खास मौके पर मान्यता ने एक खूबसूरत पोस्ट साझा कर पति को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
मान्यता दत्त, संजय दत्त - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त और मान्यता दत्त को बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों स्टार्स आज अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पति संजय के साथ बिताए यादगार पलों की झलकियां साझा करती रहती हैं। आज शादी की सालगिरह के खास मौके पर मान्यता ने एक खूबसूरत पोस्ट साझा कर पति को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


मान्यता ने खास अंदाज में दीं शुभकामनाएं 
मान्यता दत्त ने अपने पति संजय दत्त को इस खास दिन की शुभकामनाएं देने के लिए आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सेल्फी साझा की है। इस तस्वीर में वे संजय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान मान्यता कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, संजय दत्त ग्रे जैकेट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद ने निजी जिंदगी में परेशानी झेलने पर चुना अध्यात्म का रास्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन


मान्यता ने संजय पर लुटाया प्यार 
मान्यता ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'साथ में सोलह वर्ष पूरे, हमारे जीवन के खट्टे-मीठे पलों का जश्न मनाने के लिए हमेशा एक साथ रहेंगे। सोलहवीं सालगिरह पर तुम्हें बहुत सारा प्यार।' इस पोस्ट पर फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारे तक शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों हमेशा साथ रहें।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'आपको शादी की सालगिरह की बधाई हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबसे सुदंर जोड़ी।'
विज्ञापन


संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगे, जिसमें सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पाटनी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' भी में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें: Damo Suzuki Passed Away: कैन वोकलिस्ट दामो सुजुकी का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें