सेक्स कॉमेडियां बॉलीवुड का हम हिस्सा बन चुकी हैं। चर्चा है कि ‘ग्रैंड मस्ती’ की कामयाबी के बाद ‘क्या सुपरकूल हैं हम’ सीरीज की अगली फिल्म बनने जा रही है। लेकिन इस फिल्म में तुषार कपूर के साथ आफताब शिवदासानी को लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक बच्चे के बाप बन चुके रितेश देशमुख ने अपनी इमेज सुधारने की इच्छा से सेक्स कॉमेडियों से संन्यास ले लिया है। उम्मीद करें कि यहां से आफताब की दुकान चल निकलेगी। अक्सर होता है कि एक का नुकसान तो दूसरे का फायदा।
हिट रही थी दोनों फिल्में
एकता कपूर ने भारत में सेक्स कॉमेडी फिल्मों में एक प्रयोग किया था। क्या कूल हैं हम के बाद उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम फिल्म बनाई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छी सफलता हासिल की। बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी फिल्मों का अलग से कोई जॉनर नहीं है। इन दो फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को एक नया जॉनर दिया। इन दोनों ही फिल्मों में तुषार कपूर और रितेश देशमुख की जोड़ी को पसंद किया गया। अब इस सीरिज से रितेश हट रहे हैँ।
ग्रैंड मस्ती ने किया शानदार कारोबार
इन दो फिल्मों के अलावा इंद्र कुमार की फिल्म ग्रैंड मस्ती भी सेक्स कॉमेडी के रूप में हिट रही है। इस फिल्म में भी रितेश देशमुख ने अच्छी कॉमेडी की थी। रितेश के साथ इसमें आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय थे। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर समीक्षकों के साथ आम दर्शकों को भी चौंका दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल की भी तैयारियां हैं।
सनी लियोनी भी करेंगी सेक्स कॉमेडी
पोर्न सनसनी सनी लियोनी भी सेक्स कॉमेडी करती नजर आएंगी। सनी लियोनी मस्तीजादे फिल्म में कॉमेडी करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख होंगे। पहले वह इस फिल्म को करने के लिए मना कर चुके थे। इस फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित करेंगी। मिलाप ने ही ग्रैंड मस्ती की कहानी और पटकथा लिखी थी। इस फिल्म की शूटिंग इसी अगस्त से शुरू हो जाएगी।