बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त बीताते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करने के साथ ही साझा तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बॉलीवुड की इस जोड़ी का रोमांस अक्सर सुर्खियों में रहता है। ये जोड़ा रोमांटिक वकेशंस के साथ-साथ अक्सर डिनर और पार्टियों में भी साथ नजर आता रहता है। हालांकि, मलाइका और अर्जुन कपूर अपने इस रिश्ते को ऑफिशल कर चुके हैं।
मलाइका अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाते रहती हैं। जब भी ये जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, तो वो तेजी से वायरल हो जाता है। अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद ये रोमांटिक जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में डूबा रहता है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट भी करते रहते हैं। रविवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर किया है। जिसमें अर्जुन कपूर अपने हालिया फोटोशूट के कूल लुक में दिख रहे हैं।