फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: पिता के निधन के बाद सामने आया मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, दुखद घड़ी में लोगों से की यह अपील

Wed, 11 Sep 2024 09:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट सामने आ गया है। अभिनेत्री ने इस दुखद घड़ी में लोगों से यह खास अपील की है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा-अनिल अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। घटना के वक्त अभिनेत्री मुंबई में मौजूद नहीं थीं। मलाइका को जैसे ही यह दुखद खबर मिली वह आनन-फानन में घर पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी कड़ी में अब मलाइका ने पिता के निधन पर भावुक पोस्ट साझा किया है। साथ ही इस दुखद घड़ी में परिवार के लिए निजता का आग्रह करती नजर आई हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने साझा किया भावुक पोस्ट 

पिता अनिल मेहता के आकस्मिक निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर लिखा हुआ है, 'हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। इस नुकसान से हमारा परिवार गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।'

विज्ञापन


Malaika Father Death News Live: पिता के निधन की सूचना पाते ही पहुंची मलाइका-अमृता, रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

 

प्रशंसक और सितारे दे रहे सांत्वना 

नोट में आगे लिखा है, 'हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील, अरहान, अजान, रेयान, कैस्पर, एक्सल और डफी। अनिल कुलदीप मेहता 22/02/1962 से 11/09/2024' तक।' इसके साथ मलाइका ने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। पोस्ट को देखकर प्रशंसक समेत सितारे भी मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और अरोड़ा परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना देते देखे जा रहे हैं। इसी बीच मलाइका का पोस्ट नेटिजन्स का भी खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। दरअसल, उन्होंने पोस्ट में पिता का सरनेम अरोड़ा की जगह मेहता लिखा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें