अभिनेत्री मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। अरोड़ा आवास में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच मलाइका की मां और अनिल की एक्स वाइफ जॉयस पॉलीकार्प ने मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तलाक के बावजूद वे एक हो गए थे और फिर से साथ रह रहे थे।