आमिर खान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में होती है। भले ही वह अभिनय से काफी समय से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें अपने बेटे आजाद राव, बहन निखत खान और उनके पति संतोष हेगड़े के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया।
Aamir Khan: आमिर खान की नई फिल्मों पर साख का संकट, नहीं मिली ‘सितारे जमीं पर’ व ‘लाहौर 1947’ की मनचाही कीमत
आरती करते नजर आए आमिर
उत्सव की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें आमिर नीले रंग का कुर्ता और काली पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वह पूजा में शामिल होते हुए और अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में आमिर को आरती करते हुए देखा जा सकता है।
बहन निखत भी साथ दिखीं
वहीं, निकहत गुलाबी रेशमी साड़ी में नजर आ रही हैं। निखत को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पठान में एक कैमियो रोल में देखा गया था। उन्होंने संतोष हेगड़े से शादी की है, जो पुणे स्थित एक दवा कंपनी के सीईओ के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। यह जोड़ा राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की यात्रा के दौरान मिला और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। सेवानिवृत्ति के बाद संतोष मुंबई चले गए ताकि निकहत अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें, जो उनकी शादी के बाद धीमा पड़ गया था।
इस फिल्म से वापसी करेंगे आमिर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आमिर को आखिरी बार पर्दे पर बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।
Amar Kaushik Interview: अमर कौशिक के लिए ये वाला राजकुमार सबसे लकी, अभिषेक के किरदार से जन्मा हॉरर यूनिवर्स