बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इनदिनों अपनी आगामी लायंसगेट सीरीज हिचकी और हुकअप के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को एक पत्रकार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ अपनी फोटो शेयर की, तो फैंस की नजर उनके फोन के पुराने कवर पर गई। जिसके बाद इस यूजर ने लिखा, मैं सोचता था यार हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं ...
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इनदिनों अपनी आगामी लायंसगेट सीरीज हिचकी और हुकअप के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को एक पत्रकार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ अपनी फोटो शेयर की, तो फैंस की नजर उनके फोन के पुराने कवर पर गई। जिसके बाद इस यूजर ने लिखा, मैं सोचता था यार हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं ... अब लारा दत्ता को ही देख लो उन्होंने अपना मोबाइल कवर 2 सालों से चेंज नहीं किया है।
विज्ञापन
लारा दत्ता ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, सही !!! क्योंकि कुछ चीजों की भावुकता भी होती है। लारा ने पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की है। दंपति की एक बेटी भी है। गौरतलब है कि कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हिचकी एंड हुकअप्स सीरीज 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रतीक बब्बर, दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं। लारा दत्ता को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेलबॉटम में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।
हाल ही में लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए एक डेटिंग एप पर अपने फेक प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी फीड कुछ मीम्स और संदेशों से भर गई है और लोग मुझे बता रहे हैं कि किसी डेटिंग एप पर मेरा प्रोफाइल है। मैं कल से पागल हो रही हूं, लोगों को एक-एक करके जवाब देने की कोशिश कर रही हूं और बता रहा हूं कि वास्तव में सच्चाई क्या है? उन्होंने कहा कि वह किसी डेटिंग एप पर नहीं हैं और कभी नहीं रही हैं।