फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा: आमिर-करीना की फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टली, जानिए क्या है नया अपडेट?

Tue, 16 Nov 2021 08:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। करीना और आमिर के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं
विज्ञापन
फिल्म लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। करीना और आमिर के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मूवी की रिलीज तारीख टलना उनको निराशा दे सकती है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर आमिर काफी चर्चा में हैं। दर्शक भी आमिर की इस नई फिल्म का उत्साह के साथ राह देख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुप्रतीक्षित केजीएफ 2 को टक्कर दे सकती है।

विज्ञापन


ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं है। वहीं, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आमिर खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म किन कारणों के चलते टाली गई है। यह कहा जा रहा है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि पहले ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रिमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें