मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स के मामले में होटल व्यवसायी कुणाल जानी की जमानत याचिका खारिज कर दी। एनसीबी ने उसे 30 सितंबर को खार इलाके से गिरफ्तार किया था। वह सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक है और लंबे समय से फरार था।
विज्ञापन
फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ताजा मामला शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़ा हुआ है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। अब तक इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
सुशांत केस में ड्रग्स केस का एंगल सामने आने के बाद से कई बॉलीवुड सितारों से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकूलप्रीत सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
14 जून 2020 को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। फिलहाल जांच अभी भी जारी है। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।