कैंटीन वाले की बात कर दी थी अनसुनी
किशोर कुमार कॉलेज के दिनों में थे। उन दिनों कैंटीन में किशोर कुमार के पांच रुपये और बारह आने उधार हो गए थे। किशोर कुमार को कैंटीन वाले ने जब ये उधार चुकाने के लिए कहा तो उन्होंने इस बात को अनसुना करते हुए पांच रुपैया बारह आना कई बार अलग अलग धुन में गाया, इसके बाद इस धुन को उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया और गाना ही बना डाला। ये दिलचस्प कहानी बहुत कम लोग जानते हैं।
Nirupa Roy: पर्दे पर अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों की बनीं मां, महज 15 साल की उम्र में हो गई थी शादी
किशोर कुमार ने दो हजार से ज्यादा फिल्मों में गाए गाने
किशोर कुमार को उनकी अदाकारी के साथ उनकी आवाज के लिए भी प्रशंसक प्यार करते हैं। किशोर कुमार ने हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, असमिया, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषा में भी गानों को शानदार आवाज दी है। गायक ने सबसे अधिक राजेश खन्ना के लिए गाने गाए थे। उन्होंने करीब 240 गाने अकेले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए गाए थे। अपने फिल्मी करियर में किशोर कुमार ने करीब 2678 फिल्मों के लिए गाने गाए थे।
Alia Bhatt Report Card: 12 साल के करियर में कैसा रहा आलिया भट्ट का रिपोर्ट कार्ड? जानें यहां