बाबा सिद्दीकी के निधन की जानकारी मिलते ही अभिनेता संजय दत्त ने लीलावती अस्पताल का रुख किया। काले रंग का कुर्ता पजामा पहने संजू बाबा के चेहरे पर गहरा दुख देखा गया। अस्पताल पहुंचने वाले सितारों में संजय दत्त नंबर वन रहे।
बाबा सिद्दीकी के निधन की सूचना मिलते ही अभिनेता जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर एक के बाद एक सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। इस दौरान अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़ भी वीडियो में देखी जा सकती है।