इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर ने पोस्टर साझा करते हुए खुलासा किया कि 'किल' पांच जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में लक्ष्य लालवानी के चेहरे पर घाव हैं और गर्दन पर चाकू रखा है। उनका लुक खतरनाक और इंटेंस है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'खून, खून और खून। हम आपके लिए इस बेहतरीन फिल्म को प्रदर्शित कर रहे हैं । किल भारत में जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में।'
फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों में तान्या मानिकतला और राघव जुयाल भी शामिल हैं। निखिल नागेश भट्ट को 'हुरदंग' के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें सनी कौशल, विजय वर्मा और नुसरत भरुचा ने अभिनय किया था। लक्ष्य लालवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर की घोषणा की। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जान्हवी कपूर ने लिखा, 'आपके लिए बहुत उत्साहित हूं।' वहीं तारा सुतारिया ने कहा, 'बधाई हो और इसे मार (किल) डालो।'
Red Chillies: SRK के प्रोडक्शन हाउस से गौरव वर्मा का एग्जिट, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया एलान