'ड्रीम गर्ल 2' के बाद, अनन्या पांडे अपनी आगामी ओटीटी फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म से जारी किए गए सितारों के लुक पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। वहीं, अब इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो डिजिटल युग के पहलुओं पर प्रकाश डालता है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है।
'खो गए हम कहां' का ट्रेलर जारी
सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म 'खो गए हम कहां' युवाओं की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि डिजिटल युग में सभी रिश्ते किस तरह से प्रभावित हैं। वहीं, इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। मूवी 26 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
Samantha: निर्माता बनीं सामंथा, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान
तीन दोस्तों की कहानी है 'खो गए हम कहां'
फिल्म का शीर्षक, 'खो गए हम कहां', 2016 की रिलीज 'बार बार देखो' के एक गाने से प्रेरित है, जिसका नेतृत्व सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ ने किया था। तीन दोस्तों की कहानी को चित्रित करने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' अर्जुन वरैन सिंह की पहली निर्देशित फिल्म है। इसे अर्जुन वरैन सिंह, जोया अख्तर और रीमा कागती ने संयुक्त रूप से लिखा है। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर टाइगर बेबी की जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।
Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के जन्मदिन पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड सोनाक्षी ने किया खास पोस्ट, कैप्शन से बढ़ाई हलचल
'खो गए हम कहां' को लेकर उत्साहित सिद्धांत
'खो गए हम कहां' सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों कलाकार जोया अख्तर की फिल्म 'गहराइयां' में साथ काम करते दिखे थे। फिल्म को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 'फिल्म 'खो गए हम कहां' की वाइब्स फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी है। यह डिजिटल युग में एक उभरती हुई फिल्म है। आप कल्पना कीजिए कि 'दिल चाहता है' अगर डिजिटल युग में बनाई गई होती, तो शायद वह यही फिल्म होती। अब चीजें बदल गई हैं... सोशल मीडिया की दस्तक और भी कई चीजें, इस फिल्म में हम उनके बारे में भी बात करेंगे।'