महंगी और सुविधाजनक गाड़ियों में घूमने वाले बॉलीवुड सितारे जब सार्वजनिक वाहनों आदि में यात्रा करते दिखते हैं, तो हमेशा सुर्खियां बनती हैं। बीते दिनों ऋतिक रोशन मेट्रो में नजर आए थे। अब हाल ही में अनन्या पांडे ऑटो से सफर करके चर्चा में आ गई हैं। अनन्या पांडे हाल ही में मुंबई में ऑटो की सवारी करती नजर आईं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।