फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Sharma: तो इस वजह से स्टंट पूरा नहीं कर पाई 'पाखी'! अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 15 Oct 2023 09:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 13' को अपना विजेता मिल गया है। आखिरकार तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद शनिवार को डिनो जेम्स को स्टंट शो का विजेता घोषित किया गया। रोमांच और मनोरंजन से भरपूर सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस सीजन की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में अपने स्टंट को पूरा ना कर पाने की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐश्वर्या शर्मा ने बातचीत करते हुए बताया की वह चोट के कारण फिनाले स्टंट पूरा नहीं कर सकीं। एक स्टंट के दौरान एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर झूलते समय ऐश्वर्या गंभीर रूप से घायल हो गईं और स्टंट पूरा नहीं कर पाईं। ऐश्वर्या ने फिनाले स्टंट की शूटिंग के अनुभव के बारे में बात की, उन्होंने कहा, 'स्टंट पूरा न कर पाना मेरे लिए सबसे बड़ा अफसोस है, मेरा लक्ष्य स्टंट पूरा करना था।

ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : social media
अपने अनुभव के बारे में ऐश्वर्या बताती है, 'स्टंट करते वक्त मेरे घुटने में जोरदार चोट लगी और मैं बुरी तरह घायल हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुझे लगा कि मेरा घुटना टूट गया है। लगभग 80% वहां रहने के बाद भी स्टंट पूरा न कर पाना दुखद था। जब वे मुझे एम्बुलेंस तक ले गए, तो मैं रुकी रही टीम और रोहित सर से पूछा कि क्या मैं स्टंट पूरा कर सकती हूं, लेकिन नहीं कर सकी'। 
विज्ञापन

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा का सफर शुरुआत से ही काफी कठिन रहा। उन्हें कई स्टंट करने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अक्सर डर का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को एक बार बाहर भी निकाला गया था लेकिन 'नो एलिमिनेशन' ट्विस्ट के साथ उन्हें शो में वापस लाया गया। वह टिकट टू फिनाले टास्क के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं और उन्होंने इसे जीता भी।

यह भी पढ़ें: पापा की निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर बेटे राजवीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम काफी प्रभावित हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें