अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। अभिनेत्री का निधन बीते दिन गुरुवार, 15 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। उन्होंने अमृतसर में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के अचानक निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। वहीं फैंस समेत तमाम सितारों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब कविता हमारे बीच नहीं रहीं। अभिनेत्री के निधन पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है।
अभिनेत्री सुचित्रा वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस दुखद खबर पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उनकी पहली मुलाकात का भी जिक्र है। उन्होंने लिखा, 'मैं यह खबर आप सभी के साथ साझा कर रही हूं तो मेरा दिल भारी महसूस हो रहा है। पिछली रात हमने शक्ति, प्रेरणा और अनुग्रह की प्रतीक कविता चौधरी को खो दिया, जो लोग 70 और 80 के दशक में बड़े हुए, उनके लिए वह डीडी पर 'उड़ान' सीरीज और सर्फ विज्ञापन का चेहरा थीं, लेकिन मेरे लिए वे उससे कहीं अधिक थीं।' मैं कविता से पहली बार एक सहायक निर्देशक के साक्षात्कार के लिए वर्सोवा में उनके साधारण निवास पर मिली थी।
Parineeti Chopra: शादी के बाद कुछ अलग करने को बेताब हैं परिणीति, एक्टिंग के अलावा गायिकी में खोज रहीं मौके
वहीं, अभिनेत्री के फैंस भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक्स अकाउंट पर उन्होंने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। एक यूजर ने लिखा कि वे हमारे बचपन का इतना बड़ा हिस्सा थीं। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएस अधिकारी से भी ज्यादा वे कविता ही थीं, जिन्होंने उड़ान में बेदी का किरदार निभाकर छोटे शहर की लड़कियों को कुछ बड़ा करने का सपना देखने के लिए प्रेरित किया, इसकी पटकथा और निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस खबर में सदमे में हूं। बचपन की यादें जुड़ी हुई थीं और अब ऐसा लग रहा है कि सब कुछ खो गया है। कविता चौधरी की आत्मा को शांति मिले।
Lahore 1947: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, 'लाहौर 1947' में अभिमन्यु सिंह से टकराएंगे सनी देओल
कविता चौधरी को खासकर सीरियल 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया। फिर कविता ने दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'योर ऑनर', 'आईपीएस डायरीज' का भी निर्माण किया। अभिनेत्री ने 1980 के आखिर में आए सर्फ के विज्ञापन में हाउसवाइफ ललिता का किरदार अदा किया था, जिससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ था। अब अभिनेत्री के निधन से मनोरंजन जगत के सितारे शोक में हैं।
Jacky Bhagnani: रकुलप्रीत सिंह के दूल्हे जैकी भगनानी हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कितनी है नेटवर्थ