फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की फिल्म को मिली नई ऊंचाई, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर दिखा ट्रेलर

Mon, 15 Jan 2024 11:40 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक शहर जो कभी सोता नहीं है, उस शहर में श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस’ के ट्रेलर से रौशन हो रहा है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस’ लोगों को काफी पसंद आ रही है। उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर' का एक वीडियो साझा किया है, जहां इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर दिखा ट्रेलर 
कैटरीना कैफ की शानदार एक्टिंग से सजी फिल्म 'मेरी क्रिसमस’ पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है। बीते दिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी यूजर ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर' का एक टाइमलैप्स वाला वीडियो पोस्ट किया। उस क्लिप में 'मेरी क्रिसमस' का ट्रेलर दिखाया जा रहा था। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक शहर जो कभी सोता नहीं है, उस शहर में श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस’ के ट्रेलर से रौशन हो रहा है।' 

Rhea Chakraborty: सुशांत की मौत के बाद न्याय के लिए जेल जाने को तैयार थीं रिया, करावास के दिनों को किया साझा

कुछ अलग करना चाहती थीं कैटरीना 
पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए कैटरीना कैफ ने इस बात का खुलासा किया, वे कई सारी एक्शन फिल्में कर चुकी हैं। वे कुछ अलग करना चाह रही थीं, इसलिए उन्होंने श्रीराम राघवन की इस फिल्म को साइन किया। इस फिल्म में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया है, जो उनकी बाकि की फिल्मों के ग्लैमरस किरदार से काफी अलग है। फिल्म में साउथ सुपर स्टार विजय सेतुपति के होने के बावजूद, लोगों को कैटरिना की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ के किरदार को लोग काफी समय तक याद रखने वाले हैं।  

क्या टूटने की कगार पर है विक्की-अंकिता की शादी!

विक्की कौशल ने बांधे तारीफों के पुल 
विज्ञापन

'मेरी क्रिसमस' को देखने के बाद हर कोई कैटरीना कैफ की एक्टिंग का दीवाना बना हुआ है। कैटरीना के इन दीवानों की लिस्ट में उनके पति विक्की कौशल का भी नाम शामिल हो गया है। विक्की ने फिल्म देखने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म की दिल खोल कर तारीफ की। साथ ही साथ उन्होंने कैटरीना कैफ पर भी खूब प्यार लुटाते हुए फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की। विक्की का मानना है 'मेरी क्रिसमस' कैटरीना कैफ के करियर की सबसे अच्छी फिल्म है और इस फिल्म में उनका अभिनय अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें