फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए विक्की-कटरीना, सादगी देख फैंस हुए फिदा

Wed, 21 Dec 2022 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की की फिल्म गोवंदा नाम मेरा हाल ही में रिलीज हुई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं, कटरीना कैफ फिल्म फोन भूत में कुछ दिनों पहले ही दिखी थीं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में शुमार किया जाता है। हाल ही में दोनों सितारों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से ही फैंस यह जानने की कोशिश में थे कि यह जोड़ा आखिर कहां जा रहा है। अब इस बात खुलासा हो चुका है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर करता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। वायरल वीडियो में कटरीना और विक्की को देखा जा सकता है। इस छोटे से क्लिप में कटरीना ब्लैक ट्रैक सूट और चश्मा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की भी ग्रे हुड्डी के साथ मरून ट्रैक पैंट में उनके बगल में बैठेे हुए हैं।

Bigg Boss 16: घर में अंदर पहली बार नजर आए बिग बॉस! वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

सादगी के कायल हुए लोग

वीडियो के वायरल होते ही फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इकोनॉमी क्लास में सफर...वाह कटरीना आप कितनी डाउन टू अर्थ हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, '' मुझे लगा था कि वे कभी इकोनॉमी क्लास में सफर नहीं कर सकते।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
Pathaan Controversy: भगवा रंग की बिकिनी पर हो रहे विवाद से क्या पठान को फायदा होगा? जानें क्या है जनता की राय

इन फिल्मों में आए थे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म गोवंदा नाम मेरा हाल ही में रिलीज हुई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं, कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Ranveer Singh: गोविंदा की इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह, खुद बताई मन की बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें