फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना की बहन पर कईयों की नजर

Tue, 07 May 2013 01:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ के बाद कैटरीना की बहन ईसाबेला कैफ भी हिंदी फिल्मों में आने जा रही है। उसे एक नहीं कई फिल्मी सितारे एप्रोच कर रहे हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम सलमान खान का है।
विज्ञापन


सलमान खान कैटरीना की बहन ईसाबेला कैफ को लॉन्च करने जा रहे हैं। सलमान उसके लिए अपने होम प्रोडक्शन बीइंग ह्रयूमन से इस फिल्म का निर्माण करेंगे। इसके पहले सलमान खान अपने प्रयासों से सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में ला चुके हैं।

कैटरीना कैफ की बहन को लेकर कनाडा की एक कंपनी फिल्म बना रही है। इस फिल्म में ईसाबेला को लीड रोल दिया गया है। सलमान खान की बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शन इस फिल्म की को-प्रोडक्शन कंपनी है।
विज्ञापन


इसमें कुनाल नैय्यर, एड्रियान पालिकी और विनय वरमानी भी हैं। सूत्रों के अनुसार यह कहानी एक बेरोजगार डॉक्टर की है, जो कनाडा में कैब चलाता है और आगे चलकर वो टैक्सी में ही अपनी क्लीनिक चलाने लगता है और स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध हो जाता है।
विज्ञापन


डॉक्टर की भूमिका विनय वर्मानी निभा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा कैटरीना की बहन के साथ अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्घन को लेकर भी एक नयी फिल्म बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें